राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चिराणा
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चिराणा

चिराना : केरियर डे के अवसर पर कला वर्ग, वाणिज्य वर्ग एवं विज्ञान वर्ग के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रो मे अपनी अपनी अभिरूचि के अनुरूप लक्ष्य निर्धारण करने पर सफलता निश्चित है। आज केरियर डे के अवसर पर पूर्व उप निदेशक आयुर्वेद विभाग राजस्थान वैद्य चन्द्रकान्त गौतम ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चिराणा के छात्र छात्रओ को मार्गदर्शन प्रदान किया। विज्ञान विधा के माध्यम से चिकित्सा – शिक्षा के अनेक मार्ग प्रशस्त होते है। आयुष के माध्यम से केरियर निर्धारण करे। आयुष यानि आयुर्वेद, योग, सिद्धा, होम्योपैथिक, यूनानी आदि। वर्तमान समय मे आयुर्वेद चिकित्सा विज्ञान ओर योग विज्ञान की और सम्पूर्ण विश्व की दृष्टि है। सम्पूर्ण विश्व मे फैल रहे संक्रामक रोगो की चिकित्सा के लिए सम्पूर्ण विश्व चिन्तित है वर्तमान समय मे सम्पूर्ण विश्व आयुर्वेद चिकित्सा विज्ञान के माध्यम से आरोग्य प्राप्ति के आशान्वित है। इस अवसर पर पूर्व सैनिक कर्ण सिंह शेखावत अंचल का बाग चिराणा ने छात्र छात्रओ को भारतीय सेना भर्ती के विषय मे जानकारी दी। संस्थान प्रधान सुरभि गुप्ता एवं उप प्रधानाचार्य सुनील कुमार ने वैद्य चन्द्रकान्त गौतम एवं कर्ण सिंह शेखावत को प्रतिक चिन्ह भेंट कर अभार व्यक्त किया इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक वृन्द उपस्थित रहे।