बुजुर्ग दंपति पर जानलेवा हमला के मामले में आरोपी गिरफ्तार:पचेरीकलां पुलिस ने मुख्य आरोपी को मुंबई से पकड़ा
बुजुर्ग दंपति पर जानलेवा हमला के मामले में आरोपी गिरफ्तार:पचेरीकलां पुलिस ने मुख्य आरोपी को मुंबई से पकड़ा
पचेरीकलां : पचेरीकलां पुलिस ने नानवास में बुजुर्ग दंपति पर जानलेवा हमला करने के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी को मुंबई से गिरफ्तार किया गया है। थानाधिकारी राजपाल सिंह ने बताया कि घटना 27 अगस्त की रात करीब 1 बजे की है। हाउसिंग बोर्ड झुंझुनूं निवासी की शिकायत के मुताबिक, उसके माता-पिता अजीत सिंह और रोशन देवी नानवास स्थित अपने घर के बरामदे में सो रहे थे। इसी दौरान तीन नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर अजीत सिंह पर हमला कर दिया, जिससे उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया और शरीर पर अन्य चोटें भी आईं।
एसपी शरद चौधरी के निर्देश पर गठित विशेष पुलिस टीम ने लगातार दबिश देकर मुख्य आरोपी अभिषेक पुत्र सुक्रमपाल मेघवाल को मुंबई से गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। कार्रवाई में थानाधिकारी राजपाल सिंह यादव के साथ कांस्टेबल कमलेश कुमार और हंसराज की टीम शामिल थी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2045855

