चारभुजानाथ में वसुंधरा बोलीं-यहीं से शुरू करती हूं अच्छा काम:जब भी कुछ मांगा तो जरूर मिला है; 20 साल पहले भी यहीं से शुरुआत की थी
चारभुजानाथ में वसुंधरा बोलीं-यहीं से शुरू करती हूं अच्छा काम:जब भी कुछ मांगा तो जरूर मिला है; 20 साल पहले भी यहीं से शुरुआत की थी

राजसमंद : पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि जो भी अच्छा काम होता है, वो मैं चारभुजानाथ मंदिर से शुरू करती हूं। 20 साल पहले की बात करूं तो यहीं से शुरुआत की थी। इनसे मैंने जब भी कुछ मांगा है, इन्होंने मुझे जरूर दिया है। वसुंधरा राजे ने यह बात शुक्रवार को राजसमंद के चारभुजानाथ मंदिर में दर्शन करने बाद समर्थकों को संबोधित करते हुए कही। पूर्व सीएम ने समर्थकों को संबोधित करते हुए अपनी पहली परिवर्तन यात्रा को याद किया। उन्होंने कहा- 20 साल पहले चारभुजानाथ मंदिर से ही परिवर्तन यात्रा निकाली थी।

दिल्ली चुनाव पर कहा- जनता ने बता दिया है
वसुंधरा ने शुक्रवार को राजसमंद में श्रीनाथजी मंदिर (नाथद्वारा), द्वारिकाधीश मंदिर (कांकरोली) और चारभुजानाथ मंदिर (गढ़बोर) में दर्शन किए। जहां उन्होंने प्रदेश की खुशहाली की कामना की। कांकरोली में द्वारिकाधीश के दर्शन करने के बाद मीडिया से बातचीत में वसुंधरा ने दिल्ली के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत की बात कही। उन्होंने कहा- सट्टा बाजार ने सब बता दिया, जनता ने बता दिया है। बता दें कि शनिवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव का परिणाम आएगा।

वसुंधरा राजे ने कहा कि गुप्त नवरात्रि पूर्ण होने के बाद आज तीनों देव के दर्शन किए। एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए भी यहां आना हुआ है।