नीमकाथाना जिला रद्द होने के बाद प्रशासनिक बदलाव:सीकर-झुंझुनूं भेजी जा रही फाइलें, 5 महीने में बना एसपी कार्यालय अब होगा एएसपी का दफ्तर
नीमकाथाना जिला रद्द होने के बाद प्रशासनिक बदलाव:सीकर-झुंझुनूं भेजी जा रही फाइलें, 5 महीने में बना एसपी कार्यालय अब होगा एएसपी का दफ्तर
नीमकाथाना : नीमकाथाना जिले को रद्द किए जाने के बाद प्रशासनिक व्यवस्था में बड़े बदलाव हो रहे हैं। पिछले दो दिनों से सभी सरकारी फाइलें और पत्रावलियां वापस सीकर और झुंझुनूं जिलों को भेजी जा रही हैं। नीमकाथाना एसपी कार्यालय भी धीरे-धीरे खाली किया जा रहा है।
नीमकाथाना जिले में सीकर जिले के श्रीमाधोपुर और नीमकाथाना उपखंड तथा झुंझुनूं जिले के खेतड़ी और उदयपुरवाटी उपखंड क्षेत्र को शामिल किया गया था। अब सरकार के निर्णय के बाद ये सभी क्षेत्र पुनः अपने मूल जिलों में वापस जा रहे हैं। पुलिस विभाग की सभी फाइलें पुलिस वाहनों के माध्यम से सीकर और झुंझुनूं भेजी जा रही हैं।

जिला बनने के बाद नीमकाथाना में एसपी कार्यालय का निर्माण किया गया था। खेतड़ी मोड़ पर स्थित एसएनकेपी के पुराने और क्षतिग्रस्त गर्ल्स हॉस्टल को नवीनीकृत कर एसपी कार्यालय के रूप में विकसित किया गया था, जिस पर लाखों रुपए खर्च किए गए थे। अब यह भव्य कार्यालय अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) के कार्यालय के रूप में उपयोग किया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2036134


