33 केवी लाइन का तार टुटने से लगी आग, विभाग की देरी पर उठे सवाल
33 केवी लाइन का तार टुटने से लगी आग, विभाग की देरी पर उठे सवाल
उदयपुरवाटी : झुंझुनूं जिले के चिराना के निकट ग्राम पंचायत पहाड़िला की सरहद में 33 केवी विद्युत लाइन का तार टूटने से आग लग गई। तार टूटते ही आसपास के क्षेत्र में खेतों और झाड़ियों में आग फैलने लगी, जिससे अफरा-तफरी मच गई।
सूचना के बाद भी नहीं पहुंचा विभाग
ग्रामीणों ने तुरंत विद्युत विभाग को सूचना दी गई स्थानीय निवासी हरसाराम का आरोप है कि एक घंटे तक कोई अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। इस देरी ने स्थानीय लोगों में आक्रोश और चिंता बढ़ा दी। ग्रामीणों का कहना है कि समय पर कार्रवाई नहीं होने से बड़ा हादसा हो सकता था।
अगर यह आग आसपास के घरों या फसलों तक पहुंचती, तो नुकसान और ज्यादा हो सकता था। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने खुद ही प्रयास कर आग को फैलने से रोकने की कोशिश की। स्थानीय लोगों की तत्परता से स्थिति को कुछ हद तक नियंत्रित किया गया।
विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
इस घटना के बाद विद्युत विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि ऐसी घटनाओं में तुरंत कार्रवाई हो
जिम्मेदार अधिकारियों पर जवाबदेही तय की जाए।
प्रशासन से कार्रवाई की मांग
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मामले की जांच कर लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2136031

