झुंझुनूं रेलवे जंक्शन की मांग को मुंबई से बड़ा समर्थन, 37,844 प्रवासियों ने लिखे पोस्टकार्ड
झुंझुनूं रेलवे जंक्शन की मांग को मुंबई से बड़ा समर्थन, 37,844 प्रवासियों ने लिखे पोस्टकार्ड
झुंझुनूं : शेखावाटी रेल विकास संघर्ष समिति के नेतृत्व में चल रहे “झुंझुनूं मांगे रेलवे जंक्शन जन संघर्ष अभियान” को मुंबई में ऐतिहासिक जनसमर्थन मिला है। मुंबई में बसे झुंझुनूं जिले के 37,844 प्रवासियों ने रेल मंत्री को पोस्टकार्ड लिखकर झुंझुनूं रेलवे स्टेशन को जंक्शन का दर्जा देने की मांग को मजबूती दी।
समिति अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल के नेतृत्व में चलाए गए “लिखो रेलमंत्री को पोस्टकार्ड” अभियान के तहत 10 दिनों तक विरार, वसई रोड, भायंदर, मीरा रोड, बोरीवली, मलाड़, गोरेगांव, जोगेश्वरी, अंधेरी, विले पारले, बांद्रा, दादर, प्रभादेवी, कल्याण, भिवंडी, ठाणे और घाटकोपर सहित कई क्षेत्रों में अभियान चलाया गया। प्रवासी बंधुओं की टीमों ने घर-घर जाकर लोगों से पोस्टकार्ड लिखवाए।
अभियान में प्रमुख उद्योगपति एवं समाजसेवी अरुण कुमार महावीर प्रसाद जटिया ने भी रेलमंत्री को पोस्टकार्ड लिखते हुए कहा कि झुंझुनूं को जंक्शन का दर्जा मिलना शेखावाटी क्षेत्र के विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है।
वहीं सलीम दीवान ने भी अभियान का समर्थन करते हुए कहा कि झुंझुनूं जिले के खेतड़ी, मंडावा, शाकंभरी और लोहार्गल जैसे क्षेत्र फिल्म शूटिंग के लिए महत्वपूर्ण हैं, जिन्हें बेहतर रेल कनेक्टिविटी की जरूरत है।
युवा उद्योगपति प्रदीप पंसारी ने भी पोस्टकार्ड के माध्यम से झुंझुनूं रेलवे स्टेशन को शीघ्र जंक्शन बनाने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि राणी सती दादी मंदिर में हर साल लाखों श्रद्धालु आते हैं, लेकिन रेल सुविधाओं के अभाव में उन्हें परेशानी उठानी पड़ती है।
समिति अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि अभियान का अगला चरण 4 मई 2026 से सूरत में शुरू किया जाएगा, जहां प्रवासी राजस्थानियों से समर्थन जुटाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि झुंझुनूं रेलवे जंक्शन की मांग अब राष्ट्रीय स्तर पर जन आंदोलन का रूप ले चुकी है और जल्द ही सरकार को इस पर सकारात्मक निर्णय लेना होगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2136031


