खिदरसर के राजकीय विद्यालय में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित
खिदरसर के राजकीय विद्यालय में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित
बिसाऊ : कस्बे के निकटवर्ती ग्रांम खिदरसर के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में शनिवार को प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में झुंझुनूं विधायक राजेन्द्र भाम्बू ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए विद्यालय के प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया और उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर विधायक भाम्बू ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रतिभाओं का सम्मान उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा सशक्त समाज की आधारशिला है और विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम एवं नैतिक मूल्यों को अपनाकर जीवन में सफलता प्राप्त करनी चाहिए। कार्यक्रम में ग्राम सरपंच राकेश (देरवाला), विद्यालय के प्रधानाचार्य धर्मेन्द्र जाखड़, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी जयप्रकाश महला, उम्मेद महला, राकेश हलवान व सुनीता यादव सहित मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, शिक्षकगण, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2136038

