बीदासर में भव्य श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
बीदासर में भव्य श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : गजराज शर्मा
बीदासर : क्षेत्र में धार्मिक माहौल के बीच आज से दड़ीबा में भव्य श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हो गया। कार्यक्रम के पहले ही दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण के लिए पहुंचे, जिससे आयोजन स्थल भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। आयोजको द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना एवं कलश यात्रा के साथ कथा का शुभारंभ किया गया। कथा वाचक द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया गया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। पूरे पंडाल में भक्ति गीतों और जयकारों की गूंज सुनाई दी। कार्यक्रम की जानकारी के अनुसार कथा का आयोजन आगामी दिनों तक नियमित रूप से दोपहर 1 बजे 5 बजे तक किया जाएगा। इसमें आसपास के गांवों सहित दूर-दराज से भी श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। आयोजक कर्ता पुसराज निरंजन स्वरूप राठी ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ लेने का आग्रह किया है। साथ ही व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। धार्मिक आयोजन बना आकर्षण का केंद्र श्रीमद् भागवत कथा के इस आयोजन ने बीदासर क्षेत्र व दडीबा में धार्मिक उत्साह को बढ़ा दिया है। पहले दिन की भारी भीड़ को देखते हुए आने वाले दिनों में और अधिक श्रद्धालुओं के जुटने की उम्मीद जताई जा रही है। इस अवसर पर महावीर प्रसाद,माणकचंद, शुभकरण ,आनन्द प्रकाश सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2136038

