भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए बने सहारा : लीखवा गांव में युवाओं की सराहनीय पहल
श्रीकृष्ण गोशाला सहित कई स्थानों पर परिंडे लगाकर जीवदया का दिया संदेश
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : निरंजन सैन
पिलानी : भीषण गर्मी के इस दौर में जहां इंसानों का जीवन कठिन हो गया है, वहीं पक्षियों के सामने भी पानी और छांव की भारी समस्या खड़ी हो जाती है। ऐसे समय में पिलानी क्षेत्र के लीखवा गांव से एक प्रेरणादायक पहल सामने आई है, जिसने मानवता और पर्यावरण संरक्षण की मिसाल पेश की है। गांव के युवाओं के द्वारा पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करने हेतु परिंडे लगाए गए।
इस अभियान के तहत गोशाला, खेल मैदान सहित गांव के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर मिट्टी और अन्य बर्तनों में पानी भरकर परिंडे स्थापित किए गए हैं, ताकि प्यास से व्याकुल पक्षियों को राहत मिल सके। गर्मी के इस प्रचंड प्रकोप में यह प्रयास पक्षियों के लिए जीवनदायिनी साबित हो रहा है और गांव में जागरूकता का संदेश भी दे रहा है।
श्री कृष्ण गौशाला अध्यक्ष कैलाश व्यास लीखवा ने बताया कि गर्मी के मौसम में पक्षियों को पानी की कमी के कारण काफी परेशानी होती है, जिससे उनकी संख्या भी प्रभावित होती है। इसी सोच के साथ युवाओं ने यह अभियान शुरू किया गया, ताकि अधिक से अधिक लोग इस नेक कार्य से जुड़ें और जीव-जंतुओं के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं।
इस मुहिम में गांव के कई युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इनमें नवयुवक मंडल से अजय मावर, राहुल नारनौलिया, देवेंद्र नारनौलिया, दीपक नारनौलिया, जतिन वालिया, विकास नारनोलिया, रवि शेखावत, अर्जुन सिंह शेखावत और सुखबीर भांडीया सहित अन्य युवकों का विशेष योगदान रहा। सभी ने मिलकर अलग-अलग स्थानों पर परिंडे लगाए और नियमित रूप से पानी भरने की जिम्मेदारी भी ली।
गांववासियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायक बताया है। उनका कहना है कि ऐसे छोटे-छोटे प्रयास न केवल पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में सहायक होते हैं, बल्कि समाज में जीवों के प्रति संवेदनशीलता और जिम्मेदारी की भावना भी विकसित करते हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2136031

