बिसाऊ में आंधी के बाद हल्की बूंदाबांदी, गर्मी से मिली राहत
बिसाऊ में आंधी के बाद हल्की बूंदाबांदी, गर्मी से मिली राहत
बिसाऊ : कस्बे सहित आसपास के क्षेत्र में शनिवार देर शाम मौसम ने अचानक करवट ली। आसमान में घने बादल छा गए और करीब आधे घंटे तक तेज आंधी चली। इसके बाद हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली।
सामाजिक कार्यकर्ता इस्माइल तंवर ने बताया कि पहले तेज आंधी चली, उसके बाद हल्की बारिश हुई। पिछले कई दिनों से क्षेत्र में पड़ रही तेज गर्मी के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा था, ऐसे में इस बदलाव ने लोगों को काफी राहत पहुंचाई है।
मौसम में आगे भी उतार-चढ़ाव की संभावना जताई जा रही है। आने वाले एक-दो दिनों में कहीं हल्की बारिश तो कहीं तेज हवाएं चलने के आसार हैं, जिससे तापमान में और गिरावट हो सकती है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2136031

