[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष पद पर सर्व सहमति से बसंत शर्मा को ‌ घोषित किया गया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष पद पर सर्व सहमति से बसंत शर्मा को ‌ घोषित किया गया

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष पद पर सर्व सहमति से बसंत शर्मा को ‌ घोषित किया गया

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : चूरू जिला मुख्यालय पर टिबड़ेवालो की धर्मशाला में संगठन पर्व के तहत सर्व सम्मती से भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष का निर्वाचन किया गया। इस अवसर पर पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व चुनाव पर्यवेक्षक अरूण चतुर्वेदी, चुनाव अधिकारी मोहन मोरवाल ने नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा के नाम की सर्व सम्मती से धोषणा की। इस अवसर पर चुनाव पर्यवेक्षक अरूण चतुर्वेदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ता का महत्व है यहां पद का मतलब दायित्व होता है। पद एक व्यवस्था के अनुरूप किसी कार्यकर्ता को दिया जाता है। परन्तु पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को पार्टी कि नितियों को आम जन तक पहुचाने का दायित्व दिया जाता है। उन्होने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसा राष्ट्रवादी संगठन है जो रातदिन राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पण भाव से कार्य करती है।

इसके कार्यकर्ता दिनरात देश व समाज की सेवाओं के लिए तत्पर रहते है। इसी लिए यह पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी अनुशासित लोकतांत्रिक पार्टी है। इसके कार्यकर्ता पार्टी के अनुशासन के संस्कार में ढल कर पद व प्रतिष्ठा की इच्छा किये बिना कार्य करते है। उन्होने कहा कि यह नवीन दायित्व बसंत शर्मा को सर्वसम्मती से दिया गया है वे एक सामान्य कार्यकर्ता से जिलाध्यक्ष तक का सफर करने वाले व्यक्ति है। संगठन के प्रति एक समर्पित कार्यकर्ता है। पार्टी उनसे सभी को साथ लेकर चलने की अपेक्षा करती है। उन्होने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रूप में विश्व का सर्वश्रेष्ठ नेतृत्वकर्ता हमारी पार्टी के पास है। जिनके नेतृत्व में पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता देश को विकसित बनाने की ओर अग्रसर है। इस अवसर पूर्व नेताप्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि बसंत शर्मा एक कर्मठ एवम् अनुशासित कार्यकर्ता है और आम कार्यकर्ताओ में लोकप्रिय है उनके नेतृत्व में जिले में भारतीय जनता पार्टी नई उंचाईयों को छुऐगी।

उन्होने भाजपा को ऐसी पार्टी बताया जहां एक साधारण से साधारण कार्यकर्ता उंचे पद पर पहुंच सकता है। उन्होने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जहां सभी कार्यकर्ताओ को मान सम्मान व एक समान मौका दिया जाता है। उन्होने चूरू के संगठन की चर्चा करते हुऐ कहा कि चूरू में अनुशासित व प्रतिबद्व कार्यकर्ता है जो पार्टी के अनुशासन में रहकर कार्य करते है। इस अवसर पर विधायक हरलाल सहारण ने नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष को शुभकामनाऐं देते हुऐ कहा कि कार्यकर्ताओ के सहयोग से वे पार्टी की रीतिनीति को आगे बढायेगे।इस अवसर लोकसभा प्रत्याशी देवेन्द्र झाझड़िया ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अभिषेक चोटिया व भास्कर शर्मा ने किया। बसंत शर्मा के निर्वाचित होने पर कार्यकर्ताओ ने जोरदार आतिशबाजी कर एवम् मिठाई बांटकर खुशीयां मनाई।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवां, पूर्व विधायक अभिनेष महर्षि, पूर्व मंत्री खेमाराम मेघवाल, जिला प्रमुख वन्दना आर्य, प्रधान मनभरी मेघवाल, विधानसभा प्रत्याशी सुमित्रा पुनियां, प्रधान संतोष मेघवाल, पूर्व विधायक अशोक पींचा बजरंग गुर्जर, महावीर पूनियां, भाजयुमो जिलाध्यक्ष गोपाल बालाण ,सादुलपुर प्रधान विनोद देवी,अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष अख्तर खांन, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह, अर्जुनसिंह फ्रांसा, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर पुजारी, मांगीलाल पुजारी, सुनील गहलोत, पूर्व सभापित विजय शर्मा, मुरलीधर शर्मा सीताराम लुगरिया,ष्प्रधान दीपचन्द राहड़, विक्रम कोटवाद महेन्द्र न्यौल, प्रभा धंधावत, विमला गढ़वाल, भारती मुदगल, डॉ महेश शर्मा, चंचल सोनी, संदीप काजला, ओम खिचड़, प्रकाश नायक, रधुनाथ खेमका गिरधारी पारीक, निरंजन सैन, रवि आर्य, विजय कस्वां, दिनेश शर्मा, विजय शर्मा, सीपी खत्री, अजीत मेघवाल, सुर्यप्रकाश ढाका, अनवर थीम, नोमान खांन, रवि दाधीच, बुद्विप्रकाश सोनी, मनेज तंवर सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles