अपने डिजिटल यात्रा को सुरक्षित रखें – आचार्य
अपने डिजिटल यात्रा को सुरक्षित रखें - आचार्य
गुढ़ागौड़जी : कस्बे में स्थित टैगोर पीजी महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के साप्ताहिक शिविर के तीसरे दिन साइबर अपराध से बचाव विषय पर सेमिनार का आयोजन हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था निदेशक डॉ वीरपाल सिंह शेखावत,मुख्य अतिथि आईडीबीआई बैंक मैनेजर रवि आचार्य तथा कालेज प्राचार्य डॉ एस.के. सोनी ने मां सरस्वती के समक्ष दिप प्रज्वलित कर कार्यक्रम काk शुभारंभ किया। संस्था निदेशक डॉ वीरपाल सिंह शेखावत ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को मां भारती की सेवा करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आईडीबीआई बैंक मैनेजर रवि आचार्य ने साइबर अपराध से कैसे बचा जा सकता है तथा इसकी शिकायत कहां पर की जा सकती है के बारे में बच्चों को बताया। कार्यक्रम का संचालन प्रेम सिंह चंवरा ने किया। कार्यक्रम के दौरान एनएसएस प्रथम इकाई प्रभारी सुनीता कुमारी द्वितीय इकाई प्रभारी श्रवण कुमार ने कार्यक्रम की रूपरेखा बताई। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय का संपूर्ण स्टाफ मौजूद रहा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2038660


