आबादी क्षेत्र में बेलगाम दौड़ते डंपर दे रहे किसी अनहोनी को निमंत्रण
आबादी क्षेत्र में बेलगाम दौड़ते डंपर दे रहे किसी अनहोनी को निमंत्रण
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : सुभाष चन्द्र चौबदार
डूंडलोद : डूंडलोद में सरकारी नियमों को धता बताते हुए आबादी क्षेत्र में बेलगाम दौड़ते डंपर किसी अनहोनी को निमंत्रण दे रहे हैं । इसको लेकर भाजपा नेता शंकरलाल शर्मा ने बताया कि शायद स्थानीय प्रशासन किसी अप्रिय घटना होने का इंतजार कर रहा है । उन्होंने बताया कि स्थानीय प्रशासन ने भारी वाहनों को आबादी क्षेत्र में आने से रोक लगा रखी है व इनको शहर के बाईपास से गुजरने के लिए पांबद किया गया है । इसके बावजूद यह डंपर बैखोफ आबादी क्षेत्र में दौड़ते नजर आ रहे हैं । शर्मा ने आगे बताया कि इसको लेकर नगरपालिका प्रशासन को चेताया गया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई । इसको लेकर शरमि ने नगरपालिका प्रशासन से मांग की है कि भारी वाहनो का प्रवेश आबादी क्षेत्र में प्रतिबंधित कर बाईपास से जाने के लिए कार्यवाही करें।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2039181


