[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रैवासा बस स्टैंड पर कचरे का अंबार लगा:गंदगी से राहगीरों, दुकानदारों और वाहन चालकों को परेशानी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़पलसानाराजस्थानराज्यसीकर

रैवासा बस स्टैंड पर कचरे का अंबार लगा:गंदगी से राहगीरों, दुकानदारों और वाहन चालकों को परेशानी

रैवासा बस स्टैंड पर कचरे का अंबार लगा:गंदगी से राहगीरों, दुकानदारों और वाहन चालकों को परेशानी

पलसाना : पलसाना पंचायत समिति की ग्राम पंचायत रैवासा में सफाई व्यवस्था बदहाल है। गांव के बस स्टैंड क्षेत्र में नालियों का गंदा पानी सड़क पर भरा रहता है और जगह-जगह कचरा जमा होने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है। ग्रामीण मनोज कुमार ने बताया कि मुख्य रास्ते पर गंदा पानी जमा होने से राहगीरों, दुकानदारों और वाहन चालकों को प्रतिदिन परेशानी का सामना करना पड़ता है।

उन्होंने बताया कि बस स्टैंड जैसे सार्वजनिक स्थान पर सफाई व्यवस्था की अनदेखी के कारण दुर्गंध फैल रही है। इससे क्षेत्र में बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है।

ग्रामीणों का आरोप है कि नालियों की नियमित सफाई नहीं होने के कारण गंदा पानी सड़क पर फैल जाता है, जिससे स्थिति और बिगड़ रही है। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत और संबंधित अधिकारियों से जल्द से जल्द सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने, नालियों की सफाई करवाने और बस स्टैंड क्षेत्र को स्वच्छ बनाने की मांग की है।

Related Articles