[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्रीमाधोपुर में सीवरेज चैंबर धंसा:नगरपालिका से 10 मीटर दूर मुख्य सड़क पर हादसा, सुरक्षा इंतजाम नहीं होने से लोगों में आक्रोश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

श्रीमाधोपुर में सीवरेज चैंबर धंसा:नगरपालिका से 10 मीटर दूर मुख्य सड़क पर हादसा, सुरक्षा इंतजाम नहीं होने से लोगों में आक्रोश

श्रीमाधोपुर में सीवरेज चैंबर धंसा:नगरपालिका से 10 मीटर दूर मुख्य सड़क पर हादसा, सुरक्षा इंतजाम नहीं होने से लोगों में आक्रोश

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अशोक सिंह शेखावत

श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर शहर में सीवरेज प्रोजेक्ट के तहत बना एक चैंबर धंस गया है। यह घटना गुरुवार देर रात हल्की बारिश के बाद नगरपालिका कार्यालय और रोडवेज बस स्टैंड के सामने राजपथ रोड पर हुई। इस घटना से सीवरेज कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। यह स्थान नगरपालिका कार्यालय से मात्र 10 मीटर की दूरी पर है और शहर के सबसे व्यस्त मार्गों में से एक है। चैंबर धंसने के बावजूद मौके पर कोई बैरिकेडिंग या सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए हैं। इससे रात के समय बड़े हादसे का खतरा बना हुआ है।

ठेकेदार पर आरोप

स्थानीय दुकानदारों ने आरोप लगाया है कि निर्माण के दौरान ठेकेदार को गड्ढे को तकनीकी रूप से सुरक्षित तरीके से भरने के लिए कहा गया था। हालांकि, ठेकेदार ने केवल ऊपर से मिट्टी डालकर खानापूर्ति की, जिससे अंदर से गड्ढा खोखला रह गया। इसी कारण हल्की बारिश में ही सड़क धंस गई।

विभाग से कार्रवाई की मांग

दुकानदारों उमेश कुमार सैनी, अमर सिंह और श्याम अग्रवाल के अनुसार, चैंबर गुरुवार रात को धंसा था, लेकिन शुक्रवार सुबह 10 बजे तक भी इसकी मरम्मत नहीं की गई। इससे वाहन चालकों और राहगीरों को आवाजाही में परेशानी हुई और दुर्घटना का खतरा बना रहा।लोगों ने संबंधित विभाग और ठेकेदार से तत्काल गड्ढे की मरम्मत करने, बैरिकेडिंग लगाने और पुख्ता सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की है।

Related Articles