32 साल पुराने सड़क हादसे में ट्रक ड्राइवर बरी:4 लोगों की मौत हुई थी, 1991 में सीकर-जयपुर हाइवे पर भिड़ी थी कार
32 साल पुराने सड़क हादसे में ट्रक ड्राइवर बरी:4 लोगों की मौत हुई थी, 1991 में सीकर-जयपुर हाइवे पर भिड़ी थी कार
सीकर : न्यायिक मजिस्ट्रेट क्रम संख्या-1 सीकर ने एक 32 साल पुराने सड़क दुर्घटना मामले में आरोपी ट्रक ड्राइवर को बरी किया है। घटना में 4 लोगों की मौत हो गई थी। जिसके बाद से मामला कोर्ट में चल रहा था।
कोर्ट ने ड्राइवर को बरी किया
आरोपी ट्रक ड्राइवर के वकील निर्मल कुमार बिजारणियां ने बताया- वर्ष 1991 में सीकर-जयपुर हाईवे पर गोरियां के नजदीक कार और ट्रक की भीषण दुर्घटना में 4 लोगों की मौत हो गई थी। परिवादी की तरफ से रानोली पुलिस थाने में आरोपी ट्रक ड्राइवर अशोक के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया।
जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 279, 304 (A) का अपराध प्रमाणित मानते हुए न्यायालय के समक्ष चालान पेश किया। इस दौरान आरोपी ट्रक ड्राइवर की और से वकील निर्मल कुमार बिजारणियां, नरेंद्र कुमार मीणा व कृष्ण कुमार वर्मा ने पैरवी की। कोर्ट ने बयानों और दस्तावेजी साक्ष्यों के आधार पर ट्रक ड्राइवर को सभी आरोपों से मुक्त करते हुए बरी कर दिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2041127


