राजस्थान के पैरा कमांडो ने रचा इतिहास:दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी अकोंकागुआ पर फहराया तिरंगा, एवरेस्ट भी कर चुके हैं फतह
राजस्थान के पैरा कमांडो ने रचा इतिहास:दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी अकोंकागुआ पर फहराया तिरंगा, एवरेस्ट भी कर चुके हैं फतह
नीमकाथाना : सीकर के नीमकाथाना के एक साधारण किसान परिवार से निकले पैरा कमांडो रामसिंह कस्वा ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। उन्होंने दक्षिण अमेरिका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट अकोंकागुआ पर तिरंगा फहराकर देश का नाम रोशन किया है।
अर्जेंटीना की एंडीज़ पर्वत श्रृंखला में स्थित माउंट अकोंकागुआ 6,962 मीटर (22,841 फ़ीट) की ऊंचाई पर स्थित है। यह पश्चिमी और दक्षिणी गोलार्ध की सबसे ऊंची चोटी है। गौरतलब है कि रामसिंह ने लगभग दो साल पहले दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट (8,850 मीटर) को भी फतह किया था।
पैरा कमांडो रेजिमेंट में हवलदार हैं रामसिंह
गांव सिरोही के रहने वाले रामसिंह छह बहनों में सबसे छोटे और तीन भाइयों में सबसे बड़े हैं। वर्तमान में वे पैरा कमांडो रेजिमेंट में हवलदार के पद पर जम्मू-कश्मीर में तैनात हैं। दो बच्चों के पिता रामसिंह की यह उपलब्धि न केवल राजस्थान बल्कि पूरे देश के लिए गर्व की बात है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 1973294


