26 साल बाद मिला रोडवेज चालक को अधिश्रम भत्ता:पूर्व मंत्री रिणवां की मदद से मिली 4.66 लाख की राशि, खुशी से रो पड़े नब्बू खान
26 साल बाद मिला रोडवेज चालक को अधिश्रम भत्ता:पूर्व मंत्री रिणवां की मदद से मिली 4.66 लाख की राशि, खुशी से रो पड़े नब्बू खान
सरदारशहर : सरदारशहर में राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के सेवानिवृत्त चालक नब्बू खान को 26 साल के लंबे इंतजार के बाद उनका अधिश्रम भत्ता मिल गया। 1998 से लंबित 4 लाख 66 हजार 319 रुपए की राशि की स्वीकृति मिलते ही उनकी आंखों में खुशी के आंसू आ गए। नब्बू खान ने बताया कि पिछले पांच सालों से वे इस भत्ते के लिए जयपुर के चक्कर काट रहे थे। परेशान होकर उन्होंने पार्षद दीपक बेद के साथ पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवां से मदद मांगी। रिणवां ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उप मुख्यमंत्री और संबंधित मंत्री को पत्र लिखा, जिसके बाद भत्ते की स्वीकृति मिल गई। खुशी से भरे नब्बू खान ने पूर्व मंत्री रिणवां के पास जाकर मिठाई खिलाकर उनका आभार व्यक्त किया। इस मौके पर रिणवां ने कहा कि जनसेवा ही उनका मुख्य कार्य है। उन्होंने कहा कि एक ईमानदार व्यक्ति को उसका हक दिलाने में मदद कर उन्हें भी बेहद खुशी महसूस हो रही है। रिणवां ने इस कार्य के लिए मुख्यमंत्री और मंत्री का भी आभार जताया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2034863


