चन्दवा के नेतृत्व में प्रभारी मंत्री का किया स्वागत
चन्दवा के नेतृत्व में प्रभारी मंत्री का किया स्वागत

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : झुंझुनूं प्रवास के दौरान राजस्थान सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत का भाजपा जिला मंत्री महेन्द्र चंदवा के नेतृत्व में सदर थाना के पास, अभिनंदन अमर सिंह हार्डवेयर, सीकर रोड, झुंझुनूं में भव्य स्वागत किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं और देवतुल्य जनता ने मंत्री गहलोत का फूल-मालाओं और जयघोष के साथ अभिनंदन किया। इस अवसर पर जिले के विकास और जनहित के प्रति समर्पण का संकल्प व्यक्त किया गया।
स्वागत कार्यक्रम में भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष बनवारीलाल सैनी, राष्ट्रीय परिषद सदस्य विशंभर पूनिया, जिला उपाध्यक्ष प्यारे लाल ढुकिया , नगर मंडल अध्यक्ष कमलकांत शर्मा, राजेश बाबल, मुरारीलाल सैनी, सांवरमल प्रजापत, प्रदीप गढ़वाल, शंभुदयाल नेहरा, आईटी सेल संयोजक सौरभ सोनी, मंडल अध्यक्ष जगमेदर धायल, प्रदीप पटोदिया, रवि लांबा, कमलेश कुहाड़ू (पूर्व सरपंच), गोविंद राम कुमावत, विधानंद दादरवाल, कैलाश सैनी, अनिल स्वामी, राजेश कुमावत, दिनेश कुमावत, राजेंद्र चौधरी, अभिषेक कुमावत, विजय चंदवा, कृष्ण चंदवा, बाबूलाल कुमावत, रामावतार कुमावत, सुरेंद्र ठेकेदार, और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं जनता उपस्थित रहे।
जिला मंत्री महेन्द्र चंदवा ने मंत्री गहलोत का स्वागत करते हुए कहा,
“यह झुंझुनूं जिले के लिए गर्व का क्षण है। उनके मार्गदर्शन में भाजपा कार्यकर्ता जिले के विकास और जनता के कल्याण के लिए निरंतर कार्य करेंगे।”
कार्यक्रम में जनता और कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बनता था। यह आयोजन भाजपा की एकजुटता और जनता के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक बना।