राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया
राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविंद्र पारीक
डूण्डलोद : डूण्डलोद पब्लिक स्कूल में स्वामी विवेकानन्द जी की जयन्ती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक सुल्तान सिंह रणवॉ एवं प्राचार्य जी. प्रकाश ने स्वामी जी के चित्र पर माल्यापर्ण कर कार्यक्रम की शुरूआत की। प्राचार्य जी. प्रकाश ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि वेदान्त दर्शन के मानतावादी पक्ष पर हमेशा बल देते हुए स्वामी विवेकानंद जी ने सार्वभौमिक एकता, आत्मसुधार और संयम के विचारों को महत्व दिया। उन्होंने वेदान्त के उच्चतम आदर्शों को आधुनिक जनमानस के लिए प्रासंगिक बनाया तथा आध्यात्मिक कायाकल्प लाने का प्रयास किया। उनकी शिक्षाओं के मूल में यह विचार था कि मानवता, विशेष रूप से गरीबों और जरूरतमंदो के लाभ के लिए कार्य करना सबसे महान प्रयास है और यह ईश्वरीय प्राप्ति का साधन है।
निदेशक सुल्तान सिंह रणवॉ ने मार्गदर्शन करते हुए कहा कि समाज के सबसे जीवन्त और गतिशील वर्ग का प्रतिनिधित्व करने वाला युवा देश का सबसे मूल्यवान मानव संसाधन हैं। अपनी असीमित क्षमता के साथ युवा भारत को प्रगति और नवाचार की नई ऊँचाईयांे पर ले जाने की शक्ति रखते हैं। कार्यक्रम में विद्यालय संचालन समिति के सदस्य राहुल रणवॉ, उपप्रधानाचार्य डी. लाल तथा समस्त डीपीएस परिवार उपस्थित था।