[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सुलताना में कपड़े की दुकान में आग लगाने के मामले में फरार चल रहा मुख्य आरोपी चनाना से गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुलताना

सुलताना में कपड़े की दुकान में आग लगाने के मामले में फरार चल रहा मुख्य आरोपी चनाना से गिरफ्तार

कपडे़ की दुकान में आग लगाने का आरोपी गिरफ्तार:जयपर और हरियाणा में काटी फरारी, घर पर मिलने आया तो पकड़ा गया

सुलताना : सुलताना कस्बे में कपड़े की दुकान में आग लगाने के मामले में पुलिस को अहम सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने वारदात के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। जो कि लखजी की ढाणी, जसरापुर निवासी गोलू उर्फ चंद्रपाल उर्फ चंद्रलाल है। जो कि वारदात के बाद से फरार चल रहा था। थानाधिकारी भजनाराम ने बताया कि 18 नवंबर 24 को जसरापुर निवासी करणसिंह ने रिपोर्ट दी। जिसमें बताया कि 16 नवंबर की शाम को राजूसिंह, सुरेश, हनी, मनोज, राहुल, चंद्रपाल आदि उनके घर पर आए। आरोपियों ने कपड़े की दुकान में आग लगाने और जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद पीड़ित करणसिंह 17 नवंबर 24 को दुकान बंद कर घर चला गया। जिसके बाद धमकी देने के आरोपी बाइकों पर सवार होकर सुलताना आए। जिसमें दो जने मनोज और चंद्रपाल कपड़े की दुकान पर पहुंचे और पेट्रोल डालकर आग लगा दी। वहीं चार अन्य आरोपी बस स्टैंड पर खड़े रहे। दुकान में आग देखकर अंकित शर्मा ने दुकानदार करणसिंह को मामले की जानकारी दी। सूचना पर पहुंचे करणसिंह ने दुकान को संभाला तो कपड़े जल चुके थे। आरोपियों ने भागते समय एक बाइक को भी छोड़ दिया। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। वहीं पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए मुख्य आरोपी चंद्रपाल जयपुर, गुरुग्राम चला गया। जहां रुपए खर्च हो गए तो हिसार में ट्रकों पर मजदूरी करने लगा। इस बीच पुलिस को इतला मिली कि आरोपी चंद्रपाल अपने घर पर आया हुआ है। जिस पर पुलिस ने दबिश देकर आरोपी चंद्रपाल को गिरतार कर लिया। इस मामले में मनोज को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका। पुलिस टीम में थानाधिकारी भजनाराम, हैड कांस्टेबल अनिल कुमार, चिरंजीलाल, चालक होशियार सिंह शामिल थे। कांस्टेबल नरेंद्र कुमार की अहम भूमिका रही।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62