[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना कॉलेज के बाहर छात्रों ने किया प्रदर्शन:दो घंटे तक सड़क को किया जाम, मांग पर प्रशासन ने तुरंत बनवाया स्पीड ब्रेकर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना कॉलेज के बाहर छात्रों ने किया प्रदर्शन:दो घंटे तक सड़क को किया जाम, मांग पर प्रशासन ने तुरंत बनवाया स्पीड ब्रेकर

नीमकाथाना कॉलेज के बाहर छात्रों ने किया प्रदर्शन:दो घंटे तक सड़क को किया जाम, मांग पर प्रशासन ने तुरंत बनवाया स्पीड ब्रेकर

नीमकाथाना : नीमकाथाना के कमला मोदी कॉलेज के सामने एसएफआई छात्रा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर सड़क जाम कर दी। करीब दो घंटे तक चले इस प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने अपनी मांगों को जोर-शोर से उठाया। प्रदर्शन के दौरान कॉलेज के सामने स्पीड ब्रेकर बनाने की मुख्य मांग को तुरंत मान लिया गया। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने मौके पर ही दो स्पीड ब्रेकर बना दिए।

छात्र-छात्राओं ने रखी ये मांगे

  • कॉलेज के सामने स्पीड ब्रेकर लगाया जाए।
  • कॉलेज में NCC की शुरुआत हो।
  • पीजी (MA, M.Sc, M.Com) की कक्षाओं का संचालन हो।
  • समाजशास्त्र विषय के लिए प्रोफेसर की नियुक्ति हो।

जाम की सूचना मिलने पर तहसीलदार अभिषेक सिंह और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन छात्राएं अपनी मांगों पर अड़ी रहीं। अंततः तहसीलदार के हस्तक्षेप के बाद मौके पर स्पीड ब्रेकर बना दिया गया और अन्य मांगों को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल ने कॉलेज प्राचार्य और प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात की।

एसएफआई के विक्रम गुर्जर ने बताया कि 5 दिन पहले भी इन मांगों को लेकर कॉलेज के बाहर धरना दिया गया था। प्रशासन ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया था, लेकिन कार्रवाई न होने के कारण छात्रों को मजबूरन सड़क जाम कर प्रदर्शन करना पड़ा।

तहसीलदार अभिषेक सिंह ने कहा कि कॉलेज की छात्राओं की मांगों में से स्पीड ब्रेकर की समस्या का समाधान मौके पर कर दिया गया है। अन्य मांगें जो जिला स्तर से ऊपर की हैं, उन्हें उच्च अधिकारियों के पास भेजा जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62