शिशिया में लोडर मालिक ने चालक को कुचलकर की थी हत्या, आरोपी गिरफ्तार
शिशिया में लोडर मालिक ने चालक को कुचलकर की थी हत्या, आरोपी गिरफ्तार
झुंझुनूं : शिशिया गांव के जोहड़ में चालक की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए लोडर मालिक को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी ने कहासुनी के बाद चालक को लोडर से कुचल दिया था। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लोडर ट्रैक्टर भी जब्त कर लिया है।
डीएसपी गोपाल सिंह ढाका ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी बाकरा निवासी महिपाल है। जांच में सामने आया कि ढेवा का बास निवासी शक्तिमान आरोपी महिपाल का लोडर चलाता था। 27 अक्टूबर को शिशिया गांव के जोहड़ में लोडर से मिट्टी की खुदाई और ट्रैक्टर-ट्रॉली भरने का काम चल रहा था। इसी दौरान दोपहर में किसी बात को लेकर महिपाल और शक्तिमान के बीच कहासुनी हो गई। इससे आक्रोशित होकर महिपाल ने शक्तिमान को लोडर से कुचल दिया।
घटना के बाद आरोपी ने परिजनों को फोन कर शक्तिमान के बेहोश होने की जानकारी दी। परिजन उसे बीडीके अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां शरीर पर चोट और कुचलने के निशान देखकर उन्हें घटना पर संदेह हुआ।
इस पर मृतक के भाई परमेश्वरलाल ने महिपाल, उसके बेटे सुरजीत और ट्रैक्टर चालक दीपक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। पुलिस ने जांच के बाद महिपाल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2514635
