खेतड़ी में दुग्ध महोत्सव का हुआ आयोजन:युवा नशा त्याग कर सामाजिक सरोकार में निभाए भागीदारी- इकाई प्रभारी
खेतड़ी में दुग्ध महोत्सव का हुआ आयोजन:युवा नशा त्याग कर सामाजिक सरोकार में निभाए भागीदारी- इकाई प्रभारी

खेतडी : खेतडी के मुख्य बस स्टैंड पर नव वर्ष के अवसर पर सामाजिक संस्था लोक सेवा ज्ञान मंदिर इकाई की ओर से दुग्ध महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप जिला अस्पताल पीएमओ डॉ अक्षय कुमार शर्मा विशिष्ठ अतिथि एडवोकेट संजय कुमार सुरोलिया थे, जबकि अध्यक्षता प्रभारी सुनील कुमार ने की।
इकाई प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि नव वर्ष पर पूरे शेखावाटी में ही दुग्ध महोत्सव का आयोजन किया जाता है, जिसमें आमजन को नशे से दूर रहकर भारतीय संस्कृति अनुसार अपने कर्तव्यों के निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया जाता है। इस दौरान सामाजिक संस्थाओं की ओर से आयुर्वेदिक दुग्ध का सेवन करने का संकल्प दिलाया जाता है। उसी तर्ज पर आमजन को आयुर्वेदिक दुग्ध पिलाकर आने वाले साल में नशे जैसी बुराइयों से दुर रहने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में पीएमओ डॉ अक्षय कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में युवा नशे की और बढ़ रहा है, जिसके चलते वह अपराधी गतिविधियों में भी भाग लेकर अपने जीवन को कठिनाइयों में डालने का प्रयास कर रहा है। ऐसे में नशे जैसी बुराइयों का त्याग कर सामाजिक सरोकारों में भागीदारी निभानी चाहिए। वर्तमान युग तकनीकी का युग है, इस समय में अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए कठिन मेहनत करने वाला ही सफलता को हासिल कर पाता है। आयुर्वेद पद्धति सालों से चली आ रही है और इसे मनुष्य के जीवन के लिए बेहतर माना गया है, लेकिन समय के साथ-साथ बदलाव होने से आमजन आयुर्वेद पद्धति से दूर होता जा रहा है। जिससे अनेक बीमारियों के चलते काल का ग्रास बन जाता है। प्रत्येक मनुष्य को अपने जीवन में आयुर्वेद से बने उत्पादों का उपयोग करना चाहिए। ताकि अपने सुनने भविष्य को बेहतर बनाया जा सके।
इस मौके पर महिला मंडल उपाध्यक्ष शशि सैनी, संरक्षक एडवोकेट संजय सुरोलिया, सुधा, रेणु, सुशीला, कविता, सुहांसी, जतिन कुमार सहित अनेक लोग मौजूद थे।