कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पूर्व पीएम को दी श्रद्धांजलि:देश को दिए योगदान को किया याद, बोले- देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत किया
कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पूर्व पीएम को दी श्रद्धांजलि:देश को दिए योगदान को किया याद, बोले- देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत किया
पिलानी : पिलानी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने देश और कांग्रेस पार्टी के लिए उनके योगदान को याद किया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मुख्य बाजार स्थित कांग्रेस कार्यालय में पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
इंटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. माधवानंद सारस्वत की अध्यक्षता में आयोजित शोक सभा में वक्ताओं ने डॉ. मनमोहन सिंह के निधन को देश के लिए अपूरणीय क्षति बताया। डॉ. सारस्वत ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने वित्त मंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत किया और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा को बढ़ाया। उनकी सादगी और विनम्रता हमेशा प्रेरणा देती रहेंगी।

नगर अध्यक्ष सुनील शर्मा ने डॉ. मनमोहन सिंह की मृत्यु के बाद निगमबोध घाट पर उनकी अंत्येष्टि को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना की और सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।
शोक सभा में डॉ. माधवानंद सारस्वत, ब्लॉक अध्यक्ष विनोद काजला, नगर अध्यक्ष सुनील शर्मा, मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह पूनिया, चेयरमैन हीरालाल नायक, संतकुमार चावला, अजय कुल्हार, सुरेश नोवाल, बाबूलाल, भोलाराम, नत्थुराम, पंकज भोमिया, राजेंद्र सैनी, असलम, सलीम, लाल मोहम्मद, नबील खान, सोनू भोमिया, सत्यनारायण व्यास, प्रेमप्रकाश मोयल, रणधीर, प्रदीप झाझड़िया, मनोज भास्कर, बनवारी सैनी, राजेश काजला, राजकुमार राठी, महेश सैनी, अभिषेक शर्मा, विष्णु सरावगी सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2009955


