[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

9 साल की बच्ची पर गिरा गर्म दूध, 30% झुलसी:दादा बोले- मिठाई की शॉप में खेल रही थी; बैलेंस बिगड़ने से बर्तन पर गिरी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़पालीराजस्थानराज्य

9 साल की बच्ची पर गिरा गर्म दूध, 30% झुलसी:दादा बोले- मिठाई की शॉप में खेल रही थी; बैलेंस बिगड़ने से बर्तन पर गिरी

9 साल की बच्ची पर गिरा गर्म दूध, 30% झुलसी:दादा बोले- मिठाई की शॉप में खेल रही थी; बैलेंस बिगड़ने से बर्तन पर गिरी

पाली : 9 साल की बच्ची मिठाई की दुकान में खेल रही थी। वहीं कोने में एक बड़े बर्तन में गर्म दूध रखा था। खेलते-खेलते बच्ची बर्तन पर गिरी। उबलता दूध बच्ची के शरीर पर गिरा। बच्ची 30 परसेंट तक झुलस गई। मामला पाली जिले के बाली उपखंड के कोट बालियान गांव का है। घटना रविवार रात करीब 9 बजे हुई।

दूध गिरने से घायल हुई बच्ची कीर्ति को बांगड़ हॉस्पिटल में ऑब्जर्वेशन में रखा गया है।
दूध गिरने से घायल हुई बच्ची कीर्ति को बांगड़ हॉस्पिटल में ऑब्जर्वेशन में रखा गया है।

जानकारी के अनुसार कोट बालियान गांव में सुरेश कुमार की मिठाई की दुकान है। रविवार रात सुरेश की 9 साल की बेटी कीर्ति दुकान में खेल रही थी। परिजन काम में जुटे थे। इस दौरान घटना हो गई।

बच्ची के दादा नारायण ने बताया- दही जमाने के लिए एक बड़े बर्तन में दूध गर्म करके दुकान में ही एक कोने में रखा था। कीर्ति वहीं खेल रही थी। खेल-खेल में वह उल्टे पैर चलने लगी। पीछे हटने के दौरान उसका पैर किसी चीज से टकराया और उसका संतुलन बिगड़ गया।

घटना के बारे में बताते हुए कीर्ति के दादा नारायण भावुक हो गए। बांगड़ अस्पताल में पोती का इलाज जारी है।
घटना के बारे में बताते हुए कीर्ति के दादा नारायण भावुक हो गए। बांगड़ अस्पताल में पोती का इलाज जारी है।

इसके बाद कीर्ति सीधे गर्म दूध के बर्तन पर गिरी। सारा दूध उसके शरीर पर गिरा। उसके रोने-चीखने की आवाज सुनकर सभी दुकान की तरफ दौड़े। कीर्ति को संभाला। तुरंत गाड़ी से उसे बाली के सरकारी हॉस्पिटल ले गए। वहां बच्ची का प्राथमिक उपचार किया गया। इसके बाद देर रात उसे पाली के बांगड़ हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया।

रात 11 बजे परिजन बच्ची को लेकर बांगड़ हॉस्पिटल पहुंचे। जहां उसे इमरजेंसी में एडमिट किया गया।

बागड़ हॉस्पिटल के बर्न यूनिट में कीर्ति की ड्रेसिंग की गई है। उपचार जारी है।
बागड़ हॉस्पिटल के बर्न यूनिट में कीर्ति की ड्रेसिंग की गई है। उपचार जारी है।

बांगड़ हॉस्पिटल के डॉ. परीक्षित सिंह ने बताया- बच्ची रात को बांगड इमरजेंसी में लाया गया था। बच्ची के शरीर पर गर्म दूध गिरने के कारण 30 परसेंट एरिया बर्न हो गया था। अभी उसकी हालत स्थिर है। उसे आज बर्न यूनिट में ऑब्जर्वेशन में रखा है। अभी ट्रीटमेंट चल रहा है। ड्रेसिंग की जा रही है। एंटी बायोटिक दवाएं स्टार्ट की हैं।

परिवार और नर्सिंग स्टाफ से बात करते डॉ. परीक्षित सिंह।
परिवार और नर्सिंग स्टाफ से बात करते डॉ. परीक्षित सिंह।

Related Articles