[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर की बेटी मोनिका ने निशानेबाजी में जीता गोल्ड-ब्रॉन्ज मेडल:दिल्ली में 8 लाख की जॉब छोड़कर शूटिंग सीखने जाती थी, रेंट पर राइफल लेकर प्रैक्टिस की


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर की बेटी मोनिका ने निशानेबाजी में जीता गोल्ड-ब्रॉन्ज मेडल:दिल्ली में 8 लाख की जॉब छोड़कर शूटिंग सीखने जाती थी, रेंट पर राइफल लेकर प्रैक्टिस की

सीकर की बेटी मोनिका ने निशानेबाजी में जीता गोल्ड-ब्रॉन्ज मेडल:दिल्ली में 8 लाख की जॉब छोड़कर शूटिंग सीखने जाती थी, रेंट पर राइफल लेकर प्रैक्टिस की

सीकर : मध्यप्रदेश के भोपाल में आयोजित 67वीं नेशनल शूटिंग चैम्पियनशिप कॉम्पिटिशन (राइफल) में सीकर की बेटी मोनिका जाखड़ (28) ने 2 मेडल जीते हैं। मोनिका को 50 मीटर राइफल 3 प्रोन इवेंट में गोल्ड और ब्रॉन्ज मेडल जीते ।

मेडल जीतने के बाद मोनिका जाखड़।
मेडल जीतने के बाद मोनिका जाखड़।

मोनिका जाखड़ इससे पहले भी इंटरनेशनल व नेशनल कॉम्पिटिशन में 20 से अधिक गोल्ड, सिल्वर व ब्रांच मेडल जीत चुकी है। मोनिका 3 इवेंट खेलती है जिसमें 50 मीटर प्रोन, 50 मीटर 3 पोजिशन व 10 मीटर एयर राइफल है। मोनिका जाखड़ सीकर में दासा की ढाणी की रहने वाली है। इससे पहले मोनिका साउथ एशियन चैम्पियनशिप में भी साउथ कोरिया व इंडोनेशिया में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।

प्रैक्टिस करती हुई निशानेबाज मोनिका जाखड़।
प्रैक्टिस करती हुई निशानेबाज मोनिका जाखड़।

मोनिका ने दिल्ली से एमबीए किया। इसके बाद एक प्राइवेट कंपनी में जॉब की। जॉब के दौरान वह अपनी दोस्त के साथ शूटिंग एकेडमी में गई थी।एकेडमी में मोनिका ने खिलाड़ियों को निशाना लगाते हुए देखा और शूटिंग सीखने का मन बनाया। जिसके बाद मोनिका ने 8 लाख सालाना पैकेज की जॉब छोड़ दी और अपने पापा विजयपाल जाखड़ से शूटिंग सीखने के लिए कहा।

मम्मी-पापा के साथ मोनिका जाखड़।
मम्मी-पापा के साथ मोनिका जाखड़।

मोनिका बताती है- उसने 6 महीने किराए पर राइफल लेकर रोजाना 5 घंटे शूटिंग की प्रैक्टिस की और नेशनल क्वालीफाई कर लिया। इसके बाद मोनिका के पिता ने मोनिका को राइफल खरीद कर दी। शुरुआत से ही माता-पिता ने बहुत साथ दिया है। मोनिका ने निशानेबाज दीपेंद्र सिंह शेखावत और सब इंस्पेक्टर ओमप्रकाश चौधरी से निशानेबाजी के गुर सीखे हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77