दाउदसर में रात्रिकालीन खो-खो लीग सीजन-2 का आगाज, उद्घाटन मुकाबले में खो-खो योद्धा ने मारी बाजी
एआईसीसी सदस्य तनवीर खान ने फीता काटकर किया शुभारंभ, बोले- पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देना जरूरी
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : ग्राम पंचायत दाउदसर में रात्रिकालीन दाउदसर खो-खो लीग सीजन-2 का शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ हुआ। बाल विकास पब्लिक स्कूल के खेल मैदान में शाम 6 बजे आयोजित उद्घाटन समारोह में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, खेलप्रेमियों और ग्रामीणों की मौजूदगी में प्रतियोगिता का आगाज हुआ। मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य तनवीर खान ने फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उद्घाटन मुकाबला खो-खो योद्धा और खो-खो टाइटंस के बीच खेला गया, जिसमें खो-खो योद्धा टीम ने जीत दर्ज की। कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में फार्म ट्रैक श्री बालाजी ट्रैक्टर एजेंसी, रतनगढ़ के जयकिशन गोदारा मौजूद रहे।

खो-खो के रोमांच ने किया प्रभावित
मुख्य अतिथि तनवीर खान ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि उन्होंने अपने जीवन में क्रिकेट, कबड्डी और वॉलीबॉल सहित कई खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया है, लेकिन खो-खो के रोमांचक मुकाबले को देखकर उन्हें बेहद खुशी हुई। उन्होंने कहा कि खो-खो जैसे पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देना जरूरी है। ऐसे आयोजन युवाओं में खेल भावना, अनुशासन, आपसी सौहार्द और भाईचारे को मजबूत करते हैं। उन्होंने भविष्य में भी खो-खो लीग को इसी भव्यता के साथ आयोजित करने के लिए प्रेरित किया और खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया।

जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों की रही मौजूदगी
समारोह में विशिष्ट अतिथियों के रूप में पार्षद निखिल इंदौरिया, हेमंत ताम्रायत, लालचंद कांगड़ (किसान डायरी), पूर्व प्रधान गिरधारीलाल बांगड़वा, अध्यक्ष गिरधारीलाल बांगड़वा, समाजसेवी बनाराम पारीक, रामेश्वरलाल सारण, डालूराम कालेर, सोहनलाल बेनीवाल, महावीर बेनीवाल, पूर्व प्रधान संतोष तालणियां, सियाचंद कानसुजिया, मेघाराम मंडार, मदनलाल तालणियां, पूर्व सरपंच सोहनराम बांगड़वा, पूर्व सरपंच खेताराम कुलड़िया, पवन तालणियां, सांवरमल बांगड़वा, रामलाल थ्योरी, मदनलाल जाखड़, ओमप्रकाश पारीक और लूणाराम तालणियां सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इसके अलावा संस्था प्रधान सांवरमल शर्मा, मनफूलराम बेनीवाल तथा ग्रामीणों में दौलाराम बांगड़वा, भागीरथ बेनीवाल, आशाराम नैण, नंदलाल कानसुजिया, महिपाल, सहीराम, सुनील और शंकरलाल सहित गांव के अनेक नागरिकों ने भाग लिया।
ग्रामीण प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने पर जोर
आयोजन के दौरान खो-खो को युवाओं की प्रतिभा निखारने, शारीरिक दक्षता बढ़ाने और ग्रामीण खेल संस्कृति को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम बताया गया। रात्रिकालीन प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम का संचालन गजेंद्र, मुनीराम बांगड़वा और संदीप रामदेवरा ने किया। अंत में आयोजन समिति के मदन बेनीवाल, सुरेश, कमलेश पारीक, कमलेश तथा समस्त ग्रामवासियों ने अतिथियों, खिलाड़ियों और सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2490760


