लोहिया कॉलेज में योग विज्ञान का पांच दिवसीय शिविर संपन्न, 68 विद्यार्थियों ने दी प्रायोगिक परीक्षा
प्राचार्य डॉ. मंजू शर्मा ने कहा—योग प्रशिक्षण से शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य को मिलेगा बढ़ावा
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : राजकीय लोहिया महाविद्यालय, चूरू स्थित अध्ययन केंद्र पर वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय (वीएमओयू), कोटा के क्षेत्रीय कार्यालय बीकानेर के तत्वावधान में योग विज्ञान में डिप्लोमा कर रहे विद्यार्थियों के लिए आयोजित पांच दिवसीय प्रायोगिक संपर्क शिविर संपन्न हुआ। शिविर के समापन पर आयोजित प्रायोगिक परीक्षा में 68 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
अध्ययन केंद्र के समन्वयक डॉ. उम्मेद गोठवाल ने बताया कि विश्वविद्यालय के प्रशिक्षित एवं अनुभवी योग प्रशिक्षक योगाचार्य शंकरलाल सैनी के मार्गदर्शन में डिप्लोमा इन योग साइंस के विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम के अनुरूप व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। शिविर के दौरान विद्यार्थियों ने योग की विभिन्न विधाओं, यौगिक क्रियाओं, आसनों और प्राणायाम का अभ्यास कर प्रायोगिक ज्ञान अर्जित किया।
दैनिक जीवन में अपनाएं योग
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मंजू शर्मा ने बताया कि अध्ययन केंद्र पर योग विज्ञान में एक वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रम संचालित किया जा रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों से शिविर में प्राप्त प्रशिक्षण को दैनिक जीवन में अपनाने और आमजन को योग के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि योग के नियमित अभ्यास से शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य को बढ़ावा मिल सकता है तथा स्वस्थ जीवनशैली विकसित करने में मदद मिलती है।
योग के क्षेत्र में रोजगार के अवसर
योगाचार्य डॉ. शंकरलाल सैनी ने बताया कि योग विज्ञान में डिप्लोमा पाठ्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को योग के महत्व से परिचित कराना और उनके शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए प्रशिक्षित करना है। इसके साथ ही योग के माध्यम से आमजन की जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव लाने और योग एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में रोजगार के अवसरों के लिए विद्यार्थियों को तैयार करना भी पाठ्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य है।
शिविर के सफल संचालन में वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय से जुड़े भंवरलाल वर्मा, ओमप्रकाश सुथार, बीरबल और संदीप ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2490766


