सुजानगढ़ काजियांन समाज की नई कार्यकारिणी गठित, नवनियुक्त पदाधिकारियों का किया स्वागत
शिक्षा को बढ़ावा देने, जरूरतमंदों की मदद और सामाजिक एकता मजबूत करने पर रहेगा जोर
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
सुजानगढ़ : स्थानीय बंगाली बाबा के तकिए के पास स्थित गांधी बाल निकेतन सीनियर स्कूल में काजियांन समाज की नई कार्यकारिणी के गठन पर स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। साथ ही पुरानी कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का भी इस्तकबाल कर समाज के प्रति उनके योगदान की सराहना की गई।
नई कार्यकारिणी में हकम अली पींथीसरिया को सदर, तैयब अली अगवान को नायब सदर, शहरकाजी मोहम्मद अकरम को खजांची और तैयब अगवान को नायब खजांची की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं, पुरानी कार्यकारिणी के सदर मुमताज अगवान, खजांची इल्मुद्दीन अगवान सहित अन्य सदस्यों का भी स्वागत किया गया।
शिक्षा और जरूरतमंदों की मदद प्राथमिकता
कार्यकारी सदर हकम अली पींथीसरिया ने कहा कि समाज के सभी लोग आपसी भाईचारे, एकजुटता और सद्भाव के साथ समाज के उत्थान के लिए मिलकर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने के लिए आवश्यक प्रयास किए जाएंगे और समाज के जरूरतमंद लोगों की यथासंभव सहायता की जाएगी। शिक्षा को बढ़ावा देना, जरूरतमंदों का सहयोग करना और सामाजिक सद्भाव बनाए रखना समाज की प्राथमिकता रहेगी।
समाज की एकता मजबूत करने का संकल्प
कार्यक्रम में मास्टर दाऊद काजी, सलीम अगवान, मोहम्मद तौहीद काजी, दौलत अली, हारून काजी, मास्टर अली हसन, नफीस अगवान, सलीम (बबलू अगवान), अजीत अवाना (बल्लू लाल), खुर्शीद अगवान, रामनिवास गुर्जर और प्रधानाचार्य अर्जुन राम भार्गव सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में नई और पुरानी कार्यकारिणी के सदस्यों ने समाज की एकता मजबूत करने, बच्चों की शिक्षा को प्रोत्साहित करने और जरूरतमंदों की सहायता के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2490762


