[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सुरेश चौधरी प्राप्त किया गोल्ड मेडल:राज्य स्तरीय पैरा प्रतियोगिता में झुंझुनू के खिलाड़ियों ने किया बेहतरीन प्रदर्शन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सुरेश चौधरी प्राप्त किया गोल्ड मेडल:राज्य स्तरीय पैरा प्रतियोगिता में झुंझुनू के खिलाड़ियों ने किया बेहतरीन प्रदर्शन

सुरेश चौधरी प्राप्त किया गोल्ड मेडल:राज्य स्तरीय पैरा प्रतियोगिता में झुंझुनू के खिलाड़ियों ने किया बेहतरीन प्रदर्शन

झुंझुनूं : 14वीं राज्य स्तरीय पैरा प्रतियोगिता में झुंझुनू जिले के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। झुंझुनू के सुनारी गांव के सुरेश कुमार चौधरी ने डिस्कस थ्रो में गोल्ड मेडल प्राप्त किया। सुरेश कुमार वर्तमान में झुंझुनू कलेक्ट्रेट में कनिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत हैं।

उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय एनआईएस कोच विशाल कुमार शर्मा को दिया, जिनसे वे झुंझुनूं के स्वर्ण जयंती स्टेडियम में प्रशिक्षण ले रहे हैं। यह प्रतियोगिता 26 से 29 दिसंबर 2024 तक बीकानेर में आयोजित हो रही है। प्रतियोगिता में विशाल शर्मा के अन्य प्रशिक्षुओं ने भी शानदार प्रदर्शन किया। सुमन ढाका जो एशियाई खिलाड़ी भी हैं और वर्तमान में पीडब्ल्यूडी विभाग सीकर में यूडीसी के पद पर कार्यरत हैं, ने प्रतियोगिता में एक गोल्ड और सिल्वर मेडल प्राप्त किया।

ज्योति शर्मा, जो तीसरी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हैं और शासन सचिवालय में यूडीसी के पद पर कार्यरत हैं, ने गोल्ड और ब्रॉन्ज मेडल जीते। सुमन ढाका और ज्योति शर्मा झुंझुनू के सिंथेटिक ग्राउंड झुंझुनू में विशाल शर्मा के निर्देशन में नियमित रूप से प्रैक्टिस करती हैं। सभी विजेताओं ने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच विशाल कुमार शर्मा को दिया है। इस प्रतियोगिता में झुंझुनू जिले के खिलाड़ियों का प्रदर्शन प्रशंसनीय रहा है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77