नव वर्ष पर युवा गांवों में शुरू करेंगे नशा मुक्ति अभियान
नव वर्ष पर युवा गांवों में शुरू करेंगे नशा मुक्ति अभियान
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल
झुंझुनूं : अंबेडकर पार्क झुंझुनूं में मेघवाल समाज संघ जिला अध्यक्ष पवन आलडिया ने आयोजित बैठक में कहा कि नव वर्ष का स्वागत इस बार दुध से किया जाएगा। गांवों में युवाओं को नशा मुक्ति की शपथ दिलवाई जाएगी और नशा मुक्ति अभियान चलाया जाएगा। इस अवसर पर सर्वप्रथम बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और मेघवाल समाज संघ अध्यक्ष पवन आलड़िया और महासचिव मनोज चंदानी ने अपना जन्मदिन भी केक काटकर कार्यकर्ताओ के साथ मनाया और एक दूसरे को मिठाई खिलाई । भीम आर्मी जिला अध्यक्ष विकास आल्हा ओर आसपा जिला अध्यक्ष प्रदीप चंदेल ने उनको संविधान निर्माता बाबा साहब की प्रतिमा भेंट की और जन्मदिन की बधाई दी।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विकास आल्हा, समता सैनिक दल बी एल बौद्ध, देवकरण महरिया,आसपा जिला अध्यक्ष प्रदीप चंदेल, पंकज गुर्जर पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष एस एफ आई प्रदेश उपाध्यक्ष एस एफ आई जिला अध्यक्ष अनीश धायल,जिला उपाध्यक्ष भीम आर्मी विकास मेघवाल, संदीप पाटिल, एडवोकेट अमन जोत भूरिया,दिनेश तनानिया, नवीन माहिच,धीरज आलड़िया,कृष्ण आलड़िया,डॉक्टर राजवीर बेसरवाल आदि मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2035349


