झुंझुनूं शहीद स्मारक में बनाई स्वतंत्रता सेनानी उद्यम सिंह की जयंती
झुंझुनूं शहीद स्मारक में बनाई स्वतंत्रता सेनानी उद्यम सिंह की जयंती
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल
झुंझुनूं : स्वतंत्रता सेनानी उधम सिंह जयंती शहीद स्मारक झुंझुनूं में मनाई गई। भीम आर्मी भारत एकता मिशन, मेघवाल समाज संघ, समता सैनिक दल की ओर से श्रद्धांजलि दी गई। अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि गुलाम भारत में जब अंग्रेजों का अत्याचार चरम पर था। उसी काल में 26 दिसंबर 1899 को पंजाब के संगरूर में सरदार उधम सिंह जन्मे। यही वे क्रांतिकारी था जिसने आजादी की लड़ाई के जलियांवाला बाग नरसंहार के उत्तरदायी जनरल डायर को ब्रिटेन के लंदन में जाकर गोली मारी थी। भारत में निर्दोष लोगों की हत्या का बदला उधम सिंह ने लिया। उधम सिंह की बहादुरी काबिले तारीफ की रही। जनरल डायर की हत्या के बाद भागने की कोशिश तक नहीं की बल्कि अपनी गिरफ्तारी भी दी। बी. एल, बौद्ध, भीम आर्मी जिला अध्यक्ष जिला अध्यक्ष विकास आल्हा ने कहा कि अमर स्वतंत्रता सेनानी शहीद उधम सिंह ने कहा कि उधम सिंह का जीवन प्रेरणादायी है। नई पीढ़ी को यह जानना चाहिए कि देश की आजादी के लिए युवा क्रांतिकारियों ने कितना बलिदान किया था।
इस दौरान भीम आर्मी जिला अध्यक्ष विकास आल्हा, आसपा जिला अध्यक्ष प्रदीप चंदेल, मेघवाल समाज संघ जिला अध्यक्ष पवन आलडिया, समता सैनिक दल बी एल बौद्ध, भीम आर्मी जिला उपाध्यक्ष विकास मेघवाल, नवीन महिच, एडवोकेट अमनदीप भूरिया, मनोज व अन्य मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2035259


