[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अखिल भारत हिन्दू महासभा: सावित्री देवी जिला अध्यक्ष, रमेश देवी यादव कार्यकारी जिलाध्यक्ष नियुक्त


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

अखिल भारत हिन्दू महासभा: सावित्री देवी जिला अध्यक्ष, रमेश देवी यादव कार्यकारी जिलाध्यक्ष नियुक्त

पिलानी में हुआ मनोनयन, महिला शक्ति को संगठन से जोड़ने का संकल्प

पिलानी : अखिल भारत हिन्दू महासभा के हिन्दू महिला सभा विंग में संगठनात्मक विस्तार करते हुए सावित्री देवी को झुंझुनूं जिला अध्यक्ष तथा रमेश देवी यादव को कार्यकारी जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि महाराज की प्रेरणा एवं राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार पूनिया, प्रदेश महामंत्री भागीरथ सिंह पिलानिया तथा कोर कमेटी अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र शर्मा झेरलीवाला की अनुशंसा पर की गई।

संगठन के अनुसार, दोनों पदाधिकारियों की सनातन धर्म के प्रति निष्ठा और समर्पण को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। महासभा नेतृत्व ने विश्वास जताया कि वे संगठन के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। मनोनयन पर सावित्री देवी और रमेश देवी यादव ने प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार पूनिया, प्रदेश महामंत्री भागीरथ सिंह पिलानिया, प्रदेश संगठन महामंत्री अशोक कुमार योगी तथा डॉ. राजेंद्र शर्मा झेरलीवाला का आभार व्यक्त किया।

दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि उनकी प्राथमिकता मातृशक्ति को संगठन से जोड़कर महिला वर्ग को सशक्त बनाना रहेगी। उन्होंने कहा कि जब महिला शक्ति संगठित होकर आगे बढ़ेगी, तभी सनातन धर्म और अधिक मजबूत होगा। नियुक्ति की सूचना के बाद उनके निवास स्थान पर खुशी का माहौल रहा। बधाई देने वालों में झुंझुनूं जिला अध्यक्ष सुनील कुमार पूनिया, कार्यकारी जिलाध्यक्ष सुभाष चंद्र योगी, मनोज कुमार बराला (मंडावा), कुलदीप सिंह राठौड़ (जिला उपाध्यक्ष), अनिल कौशिक (जिला प्रचार मंत्री) सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।

Related Articles