काजड़ा में पांचवां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, 81 यूनिट रक्त संग्रहित
दिवंगत सुनील कुमार व महावीर प्रसाद कुमावत की पुण्यतिथि पर आयोजन
सूरजगढ़ : सूरजगढ़ क्षेत्र की ग्राम पंचायत काजड़ा स्थित श्री रतनलाल काजड़िया राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वर्गीय सुनील कुमार की पांचवीं एवं स्वर्गीय महावीर प्रसाद कुमावत की सातवीं पुण्यतिथि पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का आयोजन मंजू तंवर (प्रशासक, ग्राम पंचायत काजड़ा), जीवन ज्योति चैरिटेबल ट्रस्ट, सिटी हॉस्पिटल के डॉ. पी. कुमार तथा आरके एल्युमिनियम काजड़ा चुंगी सूरजगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
शिविर में क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और कुल 81 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर दिवंगत सुनील कुमार एवं महावीर प्रसाद कुमावत की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।
कार्यक्रम में डॉ. हरेंद्र धनखड़ (उप निदेशक), मंजू तंवर (प्रशासक), स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. ज्योति, प्राचार्य रवि शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता मनजीत सिंह तंवर, एडवोकेट प्रदीप मान (राष्ट्रीय अध्यक्ष), समिति उपाध्यक्ष सज्जन वर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
आयोजकों ने रक्तदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि रक्तदान महादान है और इससे जरूरतमंद मरीजों को जीवनदान मिलता है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2035427

