[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जिले के मेडिकल कॉलेज में पहले बैच के स्टूडेंट्स को दिलाई शपथ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जिले के मेडिकल कॉलेज में पहले बैच के स्टूडेंट्स को दिलाई शपथ

जिले के मेडिकल कॉलेज में पहले बैच के स्टूडेंट्स को दिलाई शपथ

झुंझुनूं : जिले के राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय में शुक्रवार को पहले बैच के मेडिकल विद्यार्थियों का शपथ कार्यक्रम व व्हाइट कोट सेरेमनी आयोजित हुई। मेडिकल कॉलेज परिसर में प्राचार्य और नियंत्रक डॉ. राकेश साबू की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में नए बैच को कैडवेरिक ओथ की शपथ दिलाई गई। सभी मेडिकल विद्यार्थियों को वाइट कोट पहनाए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसएमएस जयपुर के पूर्व सीनियर प्रोफेसर डॉ. जगदीश चौधरी थे।

मेडिकल स्टूडेंट्स को संबोधित करते हुए डॉ. चौधरी ने बताया कि एनाटॉमी मेडिकल में सबसे महत्वपूर्ण विषय है। विद्यार्थी इसके गहन अध्ययन कर इसके जरिए मानव सेवा के संकल्प को पूरा करें। प्राचार्य डॉ. राकेश साबू ने कहा कि मेडिकल कॉलेज के पहले बैच की पढ़ाई शुरू हो गई और इसके साथ ही हॉस्टल के निर्माण को लेकर प्रक्रिया जल्द पूरी हो जाएगी। अगले महीने तक मेडिकल स्टूडेंट्स को हॉस्टल का आवंटन होगा।

मेडिकल कॉलेज को लेकर डॉ. साबू ने सीनियर फैकल्टी, पूर्व पीएमओ डॉ. संदीप पचार, प्रशासन व जनप्रतिनिधियों के सहयोग की सराहना की। प्राचार्य डॉ. राकेश साबू ने एमबीबीएस स्टूडेंटों को कैडवर ओथ व वाइट कोट सेरेमनी का महत्व बताया और नए बैच को शुभकामना दी। कार्यक्रम में पहले बैच के सभी मेडिकल विद्यार्थियों को कॉलेज की फैकल्टी की ओर से वाइट कोट एप्रन पहना कर कैडवेरिक ओथ दिलाई। कार्यक्रम का संचालन डॉ. दीपक तंवर ने किया और पीएमओ डॉ. राजवीर राव ने आभार जताया। इस दौरान मेडिकल कॉलेज के एनाटॉमी विभाग के डॉ. सुरेश शर्मा, डॉ. जेपी यादव समेत अन्य मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62