[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में शहीद नेकीराम का मनाया शहादत दिवस:शहीद की प्रतिमा पर अर्पित की श्रद्धांजलि, प्रेरणा लेने का आह्लान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में शहीद नेकीराम का मनाया शहादत दिवस:शहीद की प्रतिमा पर अर्पित की श्रद्धांजलि, प्रेरणा लेने का आह्लान

खेतड़ी में शहीद नेकीराम का मनाया शहादत दिवस:शहीद की प्रतिमा पर अर्पित की श्रद्धांजलि, प्रेरणा लेने का आह्लान

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड की सुनारी पंचायत की ढाणी जाखड़ में शनिवार को शहीद नेकीराम जाखड़ का शहादत दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सर्जन डॉ. रणजीत सिंह जाखड़, विशिष्ट अतिथि डॉ रामकुमार सिराधना थे। जबकि अध्यक्षता सरपंच विमला भांवरिया ने की। कार्यक्रम में सबसे पहले अतिथियों ने शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

मुख्य अतिथि डॉ. रणजीत सिंह जाखड़ ने बताया-राजस्थान की वीर धरा की परंपरा है कि देश की सुरक्षा करते हुए न्योछावर हो जाना। वीर शहीदों की बदौलत ही आज हम सीमाओं की तरफ से सुरक्षित हैं। शहीद सभी के लिए सम्माननीय है। शहीद तो देवता की तरह है, इनकी हर समय पूजा करनी चाहिए। पारिवारिक कार्यक्रमों में भी इनकी प्रतिमा पर धोक लगानी चाहिए। झुंझुनूं जिले को देश में सर्वाधिक सैनिक देने का गौरव प्राप्त है। यहां के युवाओं को बचपन से ही देश सेवा के प्रेरित किया जाता है, जो सेना में भर्ती होकर अपने देश की सरहद पर बहादुरी का परिचय देते हैं।

जिले के गांवों में सड़क किनारे लगी शहीदों की प्रतिमाएं युवाओं को आगे बढ़कर देश सेवा के लिए प्रेरित करती है। ऐसे में युवाओं को भी शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ाना चाहिए। शहीद नेकीराम जाखड़ 1987 में राजस्थान पुलिस में भर्ती हुए थे। वहीं 2005 में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए वीरगति को प्राप्त हो गए थे। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने शहीद परिजनों का माल्यार्पण कर सम्मान किया। कार्यक्रम के दौरान राजकीय स्कूल के बच्चों को लेखन सामग्री वितरित की गई।

इस दौरान सीएमएचओ डॉ. विनय गहलोत ने मौसमी बिमारियों व उनके बचाव की जानकारी दी। इस मौके पर गुरूदयाल जाखड़, देवेंद्र चंदेलिया, पूर्व सरपंच ताराचंद भांवरिया, सभाचंद जाखड़, मनफूल डांगी, एसके शर्मा, छैलूराम जाखड़, प्रभू दयाल, प्रताप सिंह, अमित जाखड़, आशा, रोहिताश बगड़िया, सत्यवीर बगड़िया सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62