[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में माकपा ने फूंका गृह मंत्री का पुतला:सांसद अमराराम बोले- बाबा साहब का अपमान करने पर देश में गुस्सा, विरोध-प्रदर्शन किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में माकपा ने फूंका गृह मंत्री का पुतला:सांसद अमराराम बोले- बाबा साहब का अपमान करने पर देश में गुस्सा, विरोध-प्रदर्शन किया

सीकर में माकपा ने फूंका गृह मंत्री का पुतला:सांसद अमराराम बोले- बाबा साहब का अपमान करने पर देश में गुस्सा, विरोध-प्रदर्शन किया

सीकर : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की ओर से डॉ. भीमराव अंबेडकर पर दिए गए आपत्तिजनक बयान के विरोध माकपा ने सीकर में विरोध-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने ढाका भवन से लेकर कल्याण सर्किल तक अमित शाह की शव यात्रा निकाली और पुतला फूंका।

प्रदर्शन करते हुए माकपा कार्यकर्ता।
प्रदर्शन करते हुए माकपा कार्यकर्ता।

सीकर से माकपा सांसद अमरराम ने कहा- बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की ओर से शोषित, दलित व वंचितों को दिए गए संविधान को छीनकर भाजपा देश में मनुस्मृति लागू करना चाहती है। भाजपा धीरे-धीरे कानूनों के माध्यम से मनुस्मृति को लागू कर रही है। सांसद ने कहा- केंद्र सरकार चार राज्यों के चुनाव नहीं करा सकती। भाजपा एक देश एक चुनाव लागू कर लोगों का ध्यान डायवर्ट कर रही है ताकि महंगाई, बेरोजगारी जैसे मामलों पर काम नहीं करना पड़े।

अमराराम ने कहा- अमित शाह की ओर से बाबा साहब के किए गए अपमान को लेकर देश में गुस्सा है। अमित शाह को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए नहीं तो लोगों का यह गुस्सा और बढ़ेगा। जिससे देश भर में उग्र विरोध-प्रदर्शन होंगे। जिसकी जिम्मेदारी केंद्र सरकार की होगी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कल्याण सर्किल पर अमित शाह का पुतला फूंकते हुए जमकर नारेबाजी की और मुर्दाबाद के नारे लगाए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62