झुंझुनूं-बुहाना : शाहपुर में मकर सक्रांति पर पतंगबाजी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।
प्रतियोगिता में विजेता टोनी जयसिंहसर को 2100 रु पर नक़द, उप विजेता विनेश शाहपुर को 1100 नगद, तीसरे स्थान पर जीतु जांगिड़ को पाँच सौ रुपया नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अजय कुमार
झुंझुनूं-बुहाना : इलाके के शाहपुर नव युवक मंडल द्वारा मकर सक्रांति पर पतंगबाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नव युवक मंडल अध्यक्ष देव थालौर ने बताया कि इस प्रकार की यह ग्रामीण अंचल में पहली प्रतियोगिता है जिसमें छोटे बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस पतंगबाजी प्रतियोगिता में 70 प्रतिभागियों ने भाग लिया। वही युवाओं का हौसला अफ़ज़ाई करने भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष व जिला परिषद सदस्य सतीश गजराज, भाजपा युवा मोर्चा की उपाध्यक्ष वर्षा सोमरा, पंचायत समिति प्रतिनिधि सुभाष मील पहुंचे।
सतीश गजराज ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा संभवतया पतंगबाजी की यह पहली प्रतियोगिता है। मकर सक्रांति के पावन पर्व पर इसका आयोजन बेहद सुंदर नवयुवक मंडल शाहपुर इसके लिए बधाई का पात्र है। प्रतियोगिता में विजेता टोनी जयसिंहसर को 2100 रु पर नक़द, उप विजेता विनेश शाहपुर को 1100 नगद, तीसरे स्थान पर जीतु जांगिड़ को पाँच सौ रुपया नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर राका डांगी, अंकित थालौर, टिल्लू, सुखवेंद्र मील, सोनू, सचिन, चांद, राहुल, नगैश, प्रदीप, विनय, सुशील, अरविंद सहित सैकड़ों युवाओं ने भाग लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2045163


