ज्वैलर की दुकान से सोने के आभूषण चोरी:बदमाश फरार, नीमकाथाना कोतवाली थाने में मामला दर्ज
ज्वैलर की दुकान से सोने के आभूषण चोरी:बदमाश फरार, नीमकाथाना कोतवाली थाने में मामला दर्ज
नीमकाथाना शहर के भूदोली रोड स्थित ज्वेलर की दुकान से एक बदमाश सोने के आभूषण चोरी कर फरार हो गया। घटना को लेकर पीड़ित ने कोतवाली थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

शहर के वार्ड नंबर 11 निवासी पीड़ित रविकांत सोनी ने बताया कि भूदोली रोड शनि मंदिर के पास उसकी भगवान सहाय लालचंद सोनी के नाम से दुकान है। एक व्यक्ति उनकी दुकान पर आया और उसके पिता ग्यरसीलाल सोनी से सोने का सामान देखने के बहाने एक डिब्बे से एक पुडिया निकाल कर भाग गया, जिसमें लगभग पांच ग्राम से ज्यादा का सामान था, एक सोने के अंगूठी और एक कान लांग जोड़ी थी। बदमाश दुकान पर अपने जूते सफेद रंग के छोड़कर भाग गया। पिता ने उसका पीछा भी किया लेकिन वह भागने में सफल हो गया।
दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में बदमाश युवक फुटेज में कैद हुआ है। पीड़ित सुनार ने कोतवाली थाने में मामला दर्ज करवाया है पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2035670
