[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बाइक सवार युवक की दुर्घटना में मौत:साथी गंभीर घायल, सीकर रेफर; मिनी बस ने मारी टक्कर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बाइक सवार युवक की दुर्घटना में मौत:साथी गंभीर घायल, सीकर रेफर; मिनी बस ने मारी टक्कर

बाइक सवार युवक की दुर्घटना में मौत:साथी गंभीर घायल, सीकर रेफर; मिनी बस ने मारी टक्कर

उदयपुरवाटी : रविवार सुबह उदयपुरवाटी क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद सीकर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, छापोली निवासी 30 वर्षीय श्यामलाल सैनी पुत्र भोपाल राम अपने साथी राहुल पुत्र नरेश के साथ बाइक पर अपने ससुराल मणकसास जा रहा था। मावता के नजदीक सामने से आ रही एक मिनी बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

राहुल को सीकर रेफर किया

दुर्घटना के बाद दोनों घायल युवकों को निजी वाहनों से उदयपुरवाटी सीएचसी लाया गया। वहां डॉक्टरों ने श्यामलाल सैनी को मृत घोषित कर दिया। राहुल को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में सीकर रेफर किया गया।

मृतक श्यामलाल सैनी के शव को उदयपुरवाटी सीएचसी के मुर्दाघर में रखवाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण उदयपुरवाटी सीएचसी पर जमा होने लगे। पुलिस को सूचना मिलने पर पचलंगी चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को उदयपुरवाटी पुलिस थाने पहुंचाया।

Related Articles