[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बाजोर बस स्टैंड पर नालों के चैंबर खुले:ग्रामीण बोले- राहगीरों को गिरने का खतरा, प्रशासन से मरम्मत की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

बाजोर बस स्टैंड पर नालों के चैंबर खुले:ग्रामीण बोले- राहगीरों को गिरने का खतरा, प्रशासन से मरम्मत की मांग

बाजोर बस स्टैंड पर नालों के चैंबर खुले:ग्रामीण बोले- राहगीरों को गिरने का खतरा, प्रशासन से मरम्मत की मांग

रघुनाथगढ़ : बाजोर कस्बे के मुख्य बस स्टैंड पर एनएच-52 के किनारे बने नाले और चैंबर खुले पड़े हैं। इससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है।

बस स्टैंड क्षेत्र में दिनभर यात्रियों, दुकानदारों और राहगीरों की आवाजाही रहती है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कई स्थानों पर चैंबर के ढक्कन न होने से राहगीरों को विशेष सावधानी बरतनी पड़ती है। रात के समय और बरसात के दिनों में यह स्थिति और भी खतरनाक हो जाती है। खुले नालों में किसी वाहन या व्यक्ति के गिरने की आशंका बनी रहती है, जिससे बड़ा हादसा हो सकता है।

स्थानीय ग्रामीण भवानी शर्मा ने बताया कि बस स्टैंड क्षेत्र बाजोर का सबसे व्यस्त इलाका है, जहां प्रतिदिन सैकड़ों लोगों का आना-जाना रहता है। उन्होंने संबंधित विभाग से जल्द से जल्द चैंबरों पर ढक्कन लगवाने और नालों की उचित व्यवस्था करने की मांग की है। ग्रामीणों ने प्रशासन से समय रहते आवश्यक कदम उठाने की अपील की है ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना को रोका जा सके।

Related Articles