[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बिजली के खंभे से टकराई बाइक, युवक गंभीर घायल:रतनगढ़ में हुआ हादसा, पेट्रोल भरवाने जा रहा था


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़रतनगढ़राजस्थानराज्य

बिजली के खंभे से टकराई बाइक, युवक गंभीर घायल:रतनगढ़ में हुआ हादसा, पेट्रोल भरवाने जा रहा था

बिजली के खंभे से टकराई बाइक, युवक गंभीर घायल:रतनगढ़ में हुआ हादसा, पेट्रोल भरवाने जा रहा था

रतनगढ़ : चूरू जिले के रतनगढ़ कस्बे में शनिवार रात जयपुर रोड पर एक सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी बाइक सर्विस रोड पर लगे बिजली के पोल से टकरा गई।

जानकारी के अनुसार हर्ष हरितवाल अपनी बाइक में पेट्रोल भरवाने के लिए सर्विस रोड से जा रहा था। रोशनी की कमी के कारण उसे सड़क के बीच में लगा बिजली का पोल दिखाई नहीं दिया, जिससे उसकी बाइक सीधे पोल से जा टकराई।

घायल को हायर सेंटर रेफर किया

इस हादसे में हर्ष के पैर में गंभीर चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही कांग्रेस नेता रामवीरसिंह राईका और संदीपसिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए निजी वाहन से घायल हर्ष को जालान जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने हर्ष की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी।

Related Articles