भाजपा सरकार में प्रदेश का हर वर्ग त्रस्त : गठाला
भाजपा सरकार में प्रदेश का हर वर्ग त्रस्त : गठाला
सीकर : कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनीता गठाला ने कहा है कि राज्य की भाजपा सरकार एक वर्ष पूर्ण होने पर पूरे राज्य में उत्सव मना रही है, जबकि प्रदेश में हर वर्ग त्रस्त है। उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि आज प्रदेश की महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। पानी व बिजली की समस्या है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। पानी व बिजली का निजीकरण किया जा रहा है।
![]()
किसान बेहाल है। मुख्यमंत्री बिना विभागों के नाम बताए सरकारी नौकरियों का जुमला फेंक कर बेरोजगारों को बरगला रहे हैं।भजनलाल सरकार पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार द्वारा लाई गई भर्तियों को रद्द कर रही है। जिले में भी भाजपा द्वारा चुनाव के दौरान बड़े वादे किए गए थे। उनमें यमुना का पानी सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा था, लेकिन आज एक वर्ष पूर्ण होने के बाद भी यमुना जल समझौते पर कोई चर्चा नहीं है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2046684


