सालासर के पास खेत में आग से जले लाखों नारियल:मन्नत के नारियलों को यहां दबाया जाता था, चार घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू
सालासर के पास खेत में आग से जले लाखों नारियल:मन्नत के नारियलों को यहां दबाया जाता था, चार घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू
सुजानगढ़ : सालासर के पास मुरड़ाकिया के पास बालाजी गौशाला के खेत में रविवार दोपहर बाद आग लग जाने से वहां गड्ढों में दबाए गए लाखों नारियल जलकर राख हो गए। यहां के खेत की पांच बीघा जमीन में सालासर बालाजी मंदिर में मन्नत के रूप बांधे और चढ़ाए गए नारियल दबाए जाते हैं।

सालासर बालाजी में बांधे जाने वाले और चढ़ाए जाने वाले मन्नत के नारियल को खेत की जमीन में गड्ढा करके दबा दिया जाता है। ऐसी मान्यता है कि इन नारियलों में लोगों की मन्नतें छिपी होती है। आस्था से जुड़ा मामला होने के कारण इन्हें किसी काम में लेने की बजाय इन खेतों में गड्ढे करके दबा दिया जाता है। जहां आग लगी वहां 51 फीट गहरा और 200 फीट चौड़ा गड्ढा कर उसमें नारियल डाले जा रहे थे। खेत में एक गड्ढा भर जाने के बाद दूसरा गड्ढा खोदकर उसमें नारियल डाले जाते हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2034634

