राज्य स्तर पर सम्मानित हुई सामाजिक संस्था एल एन मेमोरियल
राज्य स्तर पर सम्मानित हुई सामाजिक संस्था एल एन मेमोरियल

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : सामाजिक सरोकार, पीड़ित मानव की सेवार्थ और विशेष योग्यजन के कल्याणार्थ उत्कृष्ट एवं अनुकरणीय कार्य करने के लिए चूरू की एल.एन. मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट को राज्य स्तर पर पुरस्कृत कर किया सम्मानित किया गया है। राज्य स्तरीय पुरस्कारों के लिए अंतरराष्ट्रीय विशेष योग्यजन दिवस पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, राजस्थान सरकार द्वारा विशेष योग्यजनों एवं द्विव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए किए गए उल्लेखनीय कार्य के लिए यह सम्मान मिला। राज्य स्तर पर किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए 3 दिसम्बर को एल एन मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट, के निदेशक डॉ. महेश शर्मा को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने राज्य स्तर पर पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।