‘‘विश्व विकलांग दिवस पर विचार संगोष्ठी का आयोजन‘‘
‘‘विश्व विकलांग दिवस पर विचार संगोष्ठी का आयोजन‘‘

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : सुभाष चन्द्र चौबदार
नवलगढ़ : कस्बे में स्थित एस. एन. गर्ल्स बी.एड. कॉलेज, में विश्व विकलांग दिवस मनाया गया। बी.एड. प्रथम वर्ष की छात्राध्यापिकाओं ने अपनी कविता एवं विचारों के माध्यम से ‘विकलांग दिवस क्यों मनाया जाता है‘ इसका उद्देश्य बताया। छात्राध्यापिका गुंजन शेखावत ने बताया कि दिव्यांग लोगों में वह ऐसी योग्यता होती है जो दूसरे लोगों में कभी भी नहीं पाई जाती जैसे- हेलन किलर, सुधा चन्द्रन्न आदि। ज्योत्सना ने दिव्यांगों के लिए सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं के बारे में बताया।
इसके अलावा बिन्दू चांवला, सायना, साहिन, मनिषा, रितु सैनी, मोनिका वर्मा आदि छात्राध्यापिकाओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कॉलेज प्राचार्य डॉ. संतोष पिलानियां ने छात्राध्यापिकाओं को प्रेरित करते हुए बताया कि ‘विकलांगता केवल शरीर से नहीं मानसिक रूप से भी होती है‘ हमें मानसिक रूप से स्वस्थ रहना चाहिए। हमें अपनी बोद्धिकता का इस्तेमाल करते हुए विकलागों के प्रति सम्मान पूर्वक व्यवहार करना चाहिए। इस अवसर पर स्टाफ सदस्य भी मौजूद था।