वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष रफ़ीक मंडेलिया व सुजानगढ़ विधायक मनोज मेघवाल ने, कांग्रेस नेता जमील चौहान की माताजी के स्वर्गवास पर कांग्रेसजनों के साथ जताया शोक
वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष रफ़ीक मंडेलिया व सुजानगढ़ विधायक मनोज मेघवाल ने, कांग्रेस नेता जमील चौहान की माताजी के स्वर्गवास पर कांग्रेसजनों के साथ जताया शोक

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष रफ़ीक़ मंडेलिया व सुजानगढ़ विधायक मनोज मेघवाल ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता जमील चौहान की माताजी रूकिया बानो के स्वर्गवास हो जाने पर कांग्रेस जनों ने चौहान से मिलकर गहरा शोक जताते हुए अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। चौहान के निज निवास पर संवेदना व्यक्त करने पहुंचे मंडेलिया व विधायक मनोज मेघवाल ने और सुजानगढ़ सभापति के प्रतिनिधि इदरीश गौरी ,रतनगढ चेयरमैन प्रतिनिधि हेमंत सारस्वत, ओबीसी जिला अध्यक्ष नारायण बालान, पं समिति नेता प्रतिपक्ष धर्मेंद्र बुडानिया, युवा नेता इरशाद जावेद मंडेलिया, पार्षद मोहम्मद हुसैन निर्बान, अनीश खान पार्षद, कोम काजियांन सदर संजय भाटी, पार्षद अज़ीज खान, शिव कुमार शर्मा, डॉ प्यारेलाल दानोदिया, युगेश ढाका सहित अनेक जनप्रतिनिधियों, पत्रकार, व्यापारी वर्ग अधिकारी गण सहित ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।