[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पैदल मार्च को लेकर देर शाम तक संपर्क करते रहे युवा, अधिकाधिक संख्या में पहुंचने की अपील की


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
इस्लामपुरझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पैदल मार्च को लेकर देर शाम तक संपर्क करते रहे युवा, अधिकाधिक संख्या में पहुंचने की अपील की

पैदल मार्च को लेकर देर शाम तक संपर्क करते रहे युवा, अधिकाधिक संख्या में पहुंचने की अपील की

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल

इस्लामपुर : इस्लामपुर गांव का नाम बदलने के विरोध में 15 जून को प्रस्तावित पैदल मार्च को लेकर ग्रामीण देर शाम तक संपर्क करते रहे। कमेटी कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों से मिलकर अधिक से अधिक संख्या में पैदल मार्च में पहुंचने की अपील की। कमेटी सदस्यों ने बताया कि पैदल मार्च सोमवार सुबह 6 बजे अंबेडकर चौक से शुरू होगा जो पंचायत भवन के सामने से होकर समसपुर होते हुए झुंझुनूं कलेक्ट्रेट पहुंचेगा। कलेक्ट्रेट पहुंचकर ग्रामीणों की ओर से जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा और इस्लामपुर गांव का नाम यथावत रखने की मांग की जाएगी। पैदल मार्च को लेकर रविवार शाम को बगड़ पुलिस भी इस्लामपुर पहुंची और कमेटी सदस्यों से आवश्यक चर्चा की। इस अवसर पर अनिल कुमार गर्वा, मनीष कुमार, अरविंद, सत्यवीर, बाबू नाई, शरीफ चौहान, पप्पू मेघवाल, प्रभुदयाल गर्वा, सलीम नाई व खालिद सहित कई युवा मौजूद रहे।

Related Articles