6 दिसंबर को होगा खाटूश्याम बाबा का तिलक और सेवा-पूजा
19.5 घंटे नहीं होंगे बाबा के दर्शन, 5 दिसंबर की रात 9:30 से बंद होंगे पट
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : श्रवण कुमार फगेडिया
सीकर : सीकर के खाटूश्याम बाबा का 6 दिसम्बर को तिलक और विशेष सेवा-पूजा की जाएगी। इसलिए मंदिर में 19.5 घंटे तक दर्शन बंद रहेंगे। मंदिर कमेटी के द्वारा इस संबंध में सूचना जारी की गई है। श्री श्याम मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान ने आदेश जारी करते हुए बताया कि 6 दिसंबर को बाबा श्याम की विशेष सेवा-पूजा और तिलक किया जाएगा। इसलिए 5 दिसंबर की रात 9:30 बजे से 6 दिसंबर को शाम 5 बजे तक मंदिर में दर्शन बंद रहेंगे।अत: भक्त इसके बाद ही दर्शन करने के लिए पहुंचे। बता दें कि हर अमावस्या के बाद और विशेष पर्वों पर बाबा श्याम का तिलक और सेवा-पूजा की जाती है, जिसके चलते मंदिर में दर्शन कई घंटे तक बंद रहते हैं।

देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2125508

